सोए हुए थे मादुरो और उनकी पत्नी, अमेरिकी सेना ने बेडरूम से घसीटकर निकाला: रिपोर्ट
सीएनएन के मुताबिक, वेनेज़ुएला में रात को मिलिट्री रेड के दौरान अमेरिकी बलों ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को घसीटकर बेडरूम से निकाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान निकोलस और उनकी पत्नी सैन्य परिसर में अपने आवास में सोए हुए थे। निकोलस को कब्ज़े में लेने का यह सैन्य ऑपरेशन 30-मिनट भी नहीं चला था।