सीएम उमर अब्दुल्ला ने 6 साल बाद जम्मू-कश्मीर का पहला बजट किया पेश

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को 6 वर्षों के अंतराल के बाद विधानसभा में राज्य का पहला बजट पेश किया। 1 अप्रैल 2025 से जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को सरकारी स्वामित्व वाले सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त सवारी की सुविधा दी जाएगी। सरकार 1 अप्रैल 2025 से सभी अंत्योदय लाभार्थियों को 10 किलो/व्यक्ति मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी।