inshorts

सीएम योगी का एलान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय और स्मार्टफोन भी मिलेगा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग से कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए जाएं ताकि उनका मानदेय बढ़ाने का काम किया जा सके। बकौल रिपोर्ट्स, इससे प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।