inshorts

सीएम योगी का बड़ा आदेश, यूपी में अवैध घुसपैठियों के लिए बनाए जाएंगे डिटेंशन सेंटर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कठोर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी ज़िलाधिकारियों को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की तुरंत पहचान कर कार्रवाई शुरू करें। उन्होंने निर्देश दिया कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं।