सीएम योगी ने किया 'हिंदुस्तान बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा' कहने वाले HC जज का बचाव

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हिंदुस्तान बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा' बयान देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "जो सच बोलेगा ये लोग (विपक्ष) उस पर महाभियोग का दबाव डालेंगे और फिर संविधान की बात करेंगे।" करीब 55 विपक्षी राज्यसभा सांसदों ने जज के खिलाफ महाभियोग नोटिस दिया है।