उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अपने गांव पंचूर पहुंचकर दिवंगत मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ भावुक नज़र आए। वहां उनके साथ उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल भी दिखे। मुख्यमंत्री योगी ने मां को श्रद्धांजलि देने की तस्वीर शेयर कर X पर लिखा, "मां...ॐ शांति 🙏"