चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नया लुक शेयर किया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में धोनी सफेद धोती और सफेद शर्ट में नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, भारत ने आखिरी बार 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।