सेकेंड हैंड आईफोन खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
सेकेंड हैंड आईफोन खरीदते समय सीरियल/आईएमईआई नंबर की जांच करें। आईफोन की यूनिक आईडी होती है जिसे सेटिंग में या *#06# डायल कर चेक करें और फिर नंबर को बॉक्स और सिम ट्रे पर दिए गए नंबर से मैच करें। आईफोन हमेशा आईओएस पर चलता है जबकि नकली आईफोन में एंड्रॉयड सिस्टम को आईओएस दिखाने की कोशिश की जाती है।