सेकेंड हैंड सामानों की लगी थी सेल, खरीदने पहुंचे शख्स के हाथ लगा 'खजाना'
अमेरिका में ज़ैकरी काहमान नामक एक शख्स को हाल ही में सेकेंड हैंड सामानों की सेल में 'ऐतिहासिक खजाना' मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, काहमान को दुर्लभ वर्दी और सामान मिले जो पहले विश्व युद्ध में हिस्सा लेने वाले किसी बहादुर सैनिक का था। काहमान के मुताबिक, उसे सैन्य वस्तुओं को इकट्ठा करने का जुनून है।