सिक्किम में भारी बारिश के बाद आया भूस्खलन, कई घर और इमारतें हुईं तबाह

सिक्किम के ग्यालशिंग ज़िले के रिम्बी गांव में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन के चलते 30 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं और कई सड़कें बंद हो गईं। घटना में अब तक कोई हताहत नहीं हुई है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

Load More