गंगटोक (सिक्किम) स्थित बुलबुली के हिमालयन ज़ू में 7-साल बाद रेड पांडा के 2 बच्चों का जन्म हुआ है। इनका जन्म 15 जून 2025 को हुआ था और इनका नाम 'लकी 2' व 'मिराक' रखा गया है। ज़ू के निदेशक गुट लेप्चा के अनुसार, बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। ज़ू में लाल पांडा संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम 1997 में शुरू हुआ था।