यूपी में स्कूटी चलाते समय ENT सर्जन को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

कानपुर (उत्तर प्रदेश) के किदवई नगर में शनिवार शाम चलती स्कूटी पर सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें स्कूटी चलाते समय हार्ट अटैक पड़ा और वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Load More