स्कूटी फूंकने से दिल्ली की 5 मंज़िला इमारत में लगी थी आग; नाबालिग लड़की का वीडियो आया सामने
दिल्ली के तुगलकाबाद में 12 जून को लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि एक नाबालिग लड़की ने पेट्रोल डालकर स्कूटी में आग लगाई थी। पैसों के विवाद में रची गई इस साजिश के कारण आग पूरी 5 मंज़िला इमारत में फैल गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।