स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है रतनजोत: आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनीता सोनल धामा
आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनीता सोनल धामा ने बताया है कि रतनजोत एक चमत्कारी औषधि है और इसको इस्तेमाल करने से स्किन पर होने वाली सभी समस्याओं से निजात मिल जाता है। डॉक्टर धामा ने बताया कि रतनजोत शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बालों को घना और लंबा बनाने का काम करता है।