सिक्योरिटी एजेंसी SIS के फाउंडर व बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा का हुआ निधन
सिक्योरिटी एजेंसी SIS ग्रुप के फाउंडर व बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का 75-साल की उम्र में निधन हो गया है। सिन्हा लंबे समय से बीमार थे और ब्रेन स्ट्रोक के बाद काफी वक्त कोमा में रहे। वह जनसंघ-बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के करीबी थे।