यूआईडीएआई के मुताबिक, 5 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 7 करोड़ से अधिक बच्चों ने अब तक आधार में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है। ऐसे बच्चों के लिए यूआईडीएआई देशभर के स्कूलों के माध्यम से बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह काम अगले 45-60 दिनों में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा।"