inshorts

स्कूल, बस स्टैंड, अस्पताल और रेलवे स्टेशन परिसर से आवारा कुत्तों को हटाया जाए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हर शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, सार्वजनिक खेल परिसर, बस स्टैंड/डिपो और रेलवे स्टेशन आदि में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए फेंसिंग लगाने का आदेश दिया है। बकौल कोर्ट, कुत्तों को उन इलाके में नहीं छोड़ा जाना चाहिए जहां से उन्हें पकड़ा गया था। कोर्ट ने कुत्तों को शेल्टर होम्स में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।