स्कूली वैन में CNG सिलेंडर पर बैठे दिखे बच्चे, UP का वीडियो वायरल होने के बाद वाहन ज़ब्त
बुलंदशहर (यूपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्कूली छात्र खचाखच भरी वैन में सफर करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ बच्चे वैन के CNG सिलेंडर के ऊपर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर पुलिस ने गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है। इस वीडियो ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।