दिल्ली के शालीमार बाग के सरकारी स्कूल में गुरुवार को औचक निरीक्षण में टॉयलेट के नल को हाथ लगाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ही हाथ धोने का पानी नहीं मिला। उन्होंने महिला अधिकारी से कहा, "इसमें भी पानी नहीं है...अब मुझे हाथ धोने हैं। कहां धोऊं?" इसके बाद पीने के पानी वाले नल से उनके हाथ धुलवाए गए।