बुलंदशहर (यूपी) में गुरुवार को स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर बीच सड़क पर रोककर एक मनचले युवक ने जबरन अंगूठी पहना दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद छात्रा के भाइयों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।