स्कूल न जाने की ज़िद में चारपाई से चिपके बच्चे को परिजनों ने खटिया समेत पहुंचाया स्कूल
करौली (राजस्थान) में स्कूल नहीं जाने की ज़िद में चारपाई से चिपके एक बच्चे को परिजनों ने खटिया समेत स्कूल पहुंचाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में चारपाई के एंगल से चिपके बच्चे को दो युवकों द्वारा चारपाई समेत स्कूल पहुंचाते देखा जा सकता है। वीडियो पर एक यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, 'मेरा बचपन 🤣।'