inshorts

स्कूल बैग खोने की शिकायत लेकर थाने पहुंची तीसरी कक्षा की बच्ची, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला

शुजालपुर (एमपी) में तीसरी कक्षा की एक बच्ची का स्कूल बैग गुम होने पर वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची एक ऑटो में स्कूल बैग भूल गई थी व उसने रोते हुए पुलिसकर्मियों से कहा, "बैग गुम हो गया है...अंकल, मैं होमवर्क कैसे करूंगी?" इसके बाद पुलिस ने 24-घंटे के भीतर उसका बैग खोज निकाला।