स्कूल बना जंग का मैदान, एक-दूसरे पर डंडे बरसाती दिखीं यूपी की सरकारी शिक्षिकाएं

आगरा (यूपी) में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक-दूसरे पर डंडे बरसाती शिक्षिकाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रिंसिपल रीना कुमारी निलंबित चल रही हैं और उन्होंने पति संग स्कूल पहुंचकर ताला तोड़कर कुछ दस्तावेज़ निकाले जिस पर प्रभारी प्रिंसिपल से उनका विवाद हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।