स्कूल में छात्राओं को नग्न कर तलाशी लेने वाली एमपी की महिला टीचर पर केस दर्ज
इंदौर (मध्य प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं को नग्न कर तलाशी लेने वाली महिला टीचर पर हाईकोर्ट के दखल के बाद केस दर्ज हुआ है। टीचर ने स्कूल में मोबाइल लाने के शक में छात्राओं की तलाशी ली थी। एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि टीचर ने उसका अंडरवियर उतरवाकर सैनिटरी पैड भी हटवा दिया था।