बलौदाबाज़ार (छत्तीसगढ़) के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को हाल ही में कथित तौर पर कुत्ते का जूठा खाना परोस दिया गया। बच्चों से पूछताछ के बाद स्कूल के 78 बच्चों को ऐंटी रेबीज़ का इंजेक्शन लगाया गया है। एसडीएम दिनेश निकुंज ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।