दिल्ली हाईकोर्ट ने स्कूल में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि यह डिवाइस छात्रों और परिजनों के बीच को-ऑर्डिनेशन बनाए रखने समेत कई काम आता है जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा कि मनोरंजन के उद्देश्य से इसका इस्तेमाल स्कूल परिसर में स्वीकार्य नहीं होगा।