सिक लीव वाले दिन 16000 स्टेप्स चलने को लेकर जॉब से निकाला गया चीन का शख्स, मिले ₹15 लाख
चीन में एक शख्स को पैर में दर्द के कारण लिए गए सिक लीव के दिन कथित तौर पर 16,000 कदम चलने पर कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद कंपनी मामले को कोर्ट में ले गई जहां शख्स की बर्खास्तगी को अनुचित ठहराते हुए कोर्ट ने कंपनी को उसे करीब ₹15 लाख मुआवज़ा देने का आदेश दिया।