बेंगलुरु में मरने वाली एक 34-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के केस में पुलिस ने बताया है कि पड़ोस में रहने वाले एक 18-वर्षीय लड़के ने उसकी हत्या करके घर में आग लगाई थी। बकौल पुलिस, आरोपी स्लाइडिंग खिड़की से फ्लैट में घुसा था और उसने युवती से सेक्स की मांग की लेकिन विरोध पर उसने मुंह दबाकर उसका दम घोंट दिया।