सेक्स पार्टियों के ज़रिए भारतीय मूल के फाइनेंसर ने अमेरिकी बैंक को लगाया $100 मिलियन का चूना
भारतीय मूल के 44-वर्षीय फाइनेंसर महेंद्र मखीजानी पर वेस्टर्न अलायंस बैंकॉर्प से लगभग $100 मिलियन की धोखाधड़ी करने का आरोप है। महेंद्र ने कथित तौर पर लोन लेने के लिए गिरवी रखी गई प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ाने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी में हेरफेर की। बकौल रिपोर्ट्स, महेंद्र ने सेक्स पार्टियां आयोजित कर बैंककर्मियों को बुलाया और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया।