मुज़फ्फरनगर (यूपी) के एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर शनिवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर वहां से एक स्थानीय बीजेपी नेता और 3 लड़कियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। वहीं, स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है।