सेक्स स्टैमिना की टैबलेट्स बेचकर 4000 लोगों से ठगी करने वाले 9 आरोपी गुजरात में अरेस्ट
राजकोट (गुजरात) में पुलिस ने सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वालीं नकली टैबलेट्स बेचकर देशभर में करीब 4000 लोगों से ठगी करने वाले गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग एलोपैथिक दवाओं से सेक्स स्टैमिना बढ़ाने और डायबिटीज़ कंट्रोल करने का दावा कर यह दवाएं बेचता था। यह घोटाला एक कॉल सेंटर के ज़रिए चल रहा था।