संकट के बीच गुड न्यूज़, सरकार को RBI देगा ₹2690000000000 से ज़्यादा: रिपोर्ट
ईटी के मुताबिक, आरबीआई सरकार को अब तक का सर्वाधिक लाभांश देने वाला है, जिससे ईरान-अमेरिका युद्ध से उत्पन्न चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार को वित्तीय सहायता मिलेगी। पिछले वर्ष आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को ₹2.69 लाख करोड़ का रिकॉर्ड लाभांश दिया था। आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की इस महीने बैठक होने की संभावना है।