सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी क्वालकॉम

स्मार्टफोन चिप मेकर कवालकॉम ने बताया है कि वह साल के अंत में अपने 226 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह छंटनी कंपनी की कारोबार करने की रणनीति में बदलाव के कारण की जा रही है। कंपनी द्वारा दिए गए कैलिफोर्निया वॉर्न नोटिस के अनुसार, क्वालकॉम अपनी सैन डिएगो (अमेरिका) स्थित 16 फैसिलिटीज़ में यह छंटनी करेगी।