सुकन्या समृद्धि योजना के 10 साल पूरे होने पर सरकार ने शेयर कीं इससे जुड़ी प्रमुख बातें

सरकार ने 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत लॉन्च हुई सुकन्या समृद्धि योजना के 10 साल पूरे होने पर इससे जुड़ी प्रमुख बातें शेयर की हैं। बकौल सरकार, नवंबर-2024 तक 4.1 करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खुले। 10 साल की उम्र तक की लड़की के नाम से यह खाता खोला जा सकता है।