सिख गुरुओं की प्रेरणा से बढ़ेंगे तो काबुल-बांग्लादेश होने से बच पाएंगेः यूपी सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वीर बाल दिवस' पर कहा है, "जब बांग्लादेश की घटना और पाकिस्तान के अंदर अत्याचार के बारे में सुनते हैं तब सिख गुरुओं के त्याग-बलिदान का स्मरण होता है।" उन्होंने कहा, "सिख गुरुओं के आदर्श हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा देंगे। उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ेंगे तब काबुल-बांग्लादेश होने से बच पाएंगे।"