सिख धर्म में भी कई धार्मिक स्थल हैं जिनमें 5 तख्त यानी गुरुद्वारे सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख श्री अकाल तख्त साहिब है जो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में है। इसके बाद रूपनगर (पंजाब) में श्री केशगढ़ साहिब, बठिंडा में श्री दमदमा साहिब, पटना (बिहार) में श्री पटना साहिब और महाराष्ट्र में श्री हज़ूर साहिब हैं।