सिख धर्म में योग की कोई जगह नहीं, गुरुद्वारे में ना करें: अकाल तख्त
अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने कहा है कि सिख धर्म में योग की कोई जगह नहीं है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों को सलाह दी है कि वे लंगर और दीवान हॉल सहित गुरुद्वारा परिसर के भीतर योग सत्र आयोजित करने की अनुमति न दें। गुरुद्वारों की स्थापना इसलिए हुई थी कि श्रद्धालु गुरबानी और 'शब्द' से जुड़ सकें।