सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अमृतसर (पंजाब) के कोर्ट ने स्वर्ण मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, 4 दिसंबर को सुखबीर सिंह बादल पर आरोपी ने फायरिंग की थी जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।