डिफेंस सेक्टर की कंपनी सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स ने स्पेन की कंपनी EM ऐंड E ग्रुप के साथ स्ट्रेटजिक जॉइंट वेंचर बनाया है। इस साझेदारी के तहत भारत में आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण/विकास किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि जॉइंट वेंचर का ऑपरेशन भी शुरू हो चुका है और इस खबर के बाद मंगलवार को शेयर 5% उछल गए।