महाकुंभ मेले में सोमवार को संगम तट के किनारे श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा जिसके चलते प्रयागराज की सड़कों पर सिर्फ गाड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। प्रयागराज को आने-जाने वाली प्रमुख सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है और कई घंटों से लोग वाहनों में फंसे हैं। श्रद्धालुओं को 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है।