संगम स्नान के लिए महाकुंभ गई MP की महिला, नाराज़ पति ने कोर्ट में लगाई तलाक की अर्ज़ी

संगम स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ पहुंची भोपाल (एमपी) की महिला से नाराज़ उसके पति ने कोर्ट में तलाक की अर्ज़ी दाखिल की है। शख्स के अनुसार, उसकी पत्नी बिना बताए सहेलियों संग महाकुंभ चली गई। उसने कहा, "वह कभी सज-धजकर नहीं रहती...महाकुंभ से लौटने पर वह रुद्राक्ष की माला पहनने लगी...उसके व्यवहार-पहनावे के कारण दोस्त मेरा मज़ाक उड़ाते हैं।"