सिगरेट को लेकर विवाद में लखनऊ में BJP नेता की हत्या, दोस्तों ने भी नहीं की मदद
लखनऊ में सिगरेट को लेकर हुए विवाद में अयोध्या बीजेपी युवा मोर्चा कमिटी के सदस्य शिवम सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सिगरेट देने से मना करने पर बाइक सवार 3 युवकों ने शिवम की कार पर ईंट-पत्थर बरसाए जिस दौरान वह घायल हो गए। शिवम संग मौजूद 3-4 दोस्तों ने उनकी मदद नहीं की।