सिगरेट-बीड़ी के हर पैकेट पर लिखा होता है यह नंबर, 1 करोड़ लोग कर चुके हैं फोन

तंबाकू उत्पादों के पैकेटों पर नैशनल टोबैको क्विट हेल्पलाइन (1800-112-356) नंबर अंकित होता है जो तंबाकू छोड़ने में लोगों की मदद करता है। यह एक टोल फ्री नंबर है जिसपर अगर कोई कॉल करता है तो वह कॉल तुरंत काउंसलर्स के पास जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हेल्पलाइन पर अभी तक 1 करोड़ लोग फोन कर चुके हैं।