संघ से मुझे जीवन के संस्कार मिले: लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में आरएसएस को लेकर कहा है कि संघ से उन्हें जीवन के संस्कार मिले। उन्होंने कहा, "आरएसएस अपने सदस्यों को जीवन का उद्देश्य देता है। यह सिखाता है कि राष्ट्र ही सब कुछ है...हमारे वैदिक संतों और स्वामी विवेकानंद ने जो कहा है, संघ के लोग भी वही कहते हैं।"