संजू सैमसन और अभिषेक नायर ने गाया 'पहला नशा' गाना, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय टीम के बल्लेबाज़ संजू सैमसन व सहायक कोच अभिषेक नायर का गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों 1991 में रिलीज़ हुई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का 'पहला नशा' गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। संजू ने इसका वीडियो शेयर करते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, "मैं मुंबई आ सकता हूं?"