न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20I सीरीज़ से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के रूप में नए गुरु मिले हैं। एक वायरल वीडियो में युवराज के साथ संजू ट्रेनिंग करते और उनसे बैटिंग के टिप्स लेते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, इस सीरीज़ में संजू भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं।