सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ली याचिका
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने आज दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली। गौरतलब है कि इस याचिका में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।