सुज़लॉन एनर्जी को टॉरेंट पावर से 486 मेगावॉट का एक नया हाइब्रिड ऑर्डर मिला है। सुज़लॉन एनर्जी ने बताया कि इस ऑर्डर के मिलने के साथ ही सुज़लॉन व टॉरेंट की साझेदारी के पास भारत में 1 गीगावॉट का विंड एनर्जी पोर्टफोलियो हो गया है। सुजलॉन, गुजरात में 3 मेगावॉट क्षमता वाले विंड टरबाइन जेनरेटरों की सप्लाई करेगी।