inshorts

सुज़लॉन एनर्जी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 91% बढ़कर हुआ ₹388 करोड़

सुज़लॉन एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 91% बढ़कर ₹388 करोड़ रहा है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुज़लॉन एनर्जी के मुनाफे में वृद्धि आमदनी बढ़ने से हुई है। गौरतलब है कि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने ₹203 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया था।