एबीवीपी के आर्यन मान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वह राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी और एबीवीपी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उनके पिता शराब कारोबारी हैं जो मशहूर रॉयल ग्रीन व्हिस्की बनाने वाले एडीएस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। ऐक्टर संजय दत्त ने भी उनके लिए वोट मांगे थे।